Tuesday, June 23, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हड़ताल खत्म, लेकिन शहर में अब भी कचरे के ढेर

कुचामन सिटी: हड़ताल खत्म, लेकिन शहर में अब भी कचरे के ढेर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. चार दिन तक चली सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था अभी तक पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है।

- विज्ञापन -image description
image description

हड़ताल के दौरान घर-घर कचरा संग्रहण कार्य बंद रहने से शहर के विभिन्न वार्डों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए।

- विज्ञापन -image description

मंगलवार को भी कई स्थानों पर कचरा पड़ा दिखाई दिया, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीर में भी नगर के गोवर्धन नाथ द्वार के सामने सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। जहां आवारा पशु कचरे में भोजन तलाशते नजर आए। इससे गंदगी फैलने के साथ-साथ संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त, आज से सफाई कार्य शुरू होना था

घर-घर कचरा संग्रहण कार्य से जुड़े कर्मचारियों की चार दिन से चल रही हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। नगर परिषद में कंपनी प्रतिनिधियों, वाल्मीकि समाज और कर्मचारियों के बीच हुई वार्ता में वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों पर सहमति बनी।

- Advertisement -ishan

इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह 10 से 15 तारीख के बीच दिया जाएगा। सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने मंगलवार 23 जून से नियमित रूप से कार्य पर लौटना शुरू कर दिया है।

हालांकि कर्मचारियों के काम पर लौटने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। कई क्षेत्रों में अब भी सड़कों और गलियों में कचरा फैला हुआ है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

कुचामन सिटी: दीपपुरा के जमीन विवाद ने पकड़ा तूल :- दूसरे पक्ष ने कराया धोखाधड़ी मुकदमा, बार संघ ने भी जताई चिंता

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!