नावां सिटी. शहर के वार्ड संख्या 8 में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के समय मकान में किराये पर रहने वाली गुलाब देवी नरेगा में मजदूरी करने गई हुई थीं। उनके पीछे से चोरों ने सूने मकान में प्रवेश कर आभूषण चोरी कर लिए।

नावां के गौरज चौक में युवक के साथ मारपीट, गंभीर हालत में जयपुर रेफर
गुलाब देवी के अनुसार – चोर मकान से करीब एक किलो चांदी के आभूषण तथा सोने की दो बालियां चोरी कर ले गए। मजदूरी से वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका-मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य पहलुओं से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कुचामन सिटी: भगवान महावीर का 2553वां मोक्ष कल्याणक श्रद्धा-भक्ति से मनाया







