कुचामन सिटी में मंगलवार को महेश जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का महावीर इंटरनेशनल परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


संस्था के सदस्यों ने जैन स्कूल, पलटन गेट के पास शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर महेश्वरी समाज के पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों का सम्मान किया।

इस दौरान महेश्वरी समाज के पदाधिकारी मोहन प्रकाश मालपानी, सम्पत सोमानी, राम काबरा, सुशील काबरा सहित प्रमुख ट्रस्टियों का तिलक, माला एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के वीर रामावतार गोयल, वीर अजित पहाड़िया, वीर कमल गोड, वीर सम्पत बगड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर अशोक अजमेरा, वीर आकाश पहाड़िया, वीर नरेश जैन, वीर मुरलीधर स्नेही एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या ने सक्रिय सहयोग दिया।

इस अवसर पर युवा पत्रकार हर्षित अग्रवाल का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया।






