कुचामन सिटी. शहर में लगातार दूसरे दिन सड़क हादसे की घटना सामने आई है। रविवार को रोडवेज बस से जुड़े हादसे में एक महिला की मौत के बाद सोमवार को फिर एक सड़क दुर्घटना हो गई।

इस बार डीडवाना रोड पर रोडवेज बस के पीछे चल रही एक कार बस से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार, डीडवाना रोड पर चल रही रोडवेज बस के पीछे आ रही कार अचानक बस से जा भिड़ी। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या कोई घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने रोडवेज बस और कार दोनों को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए थाने भिजवा दिया।

बस और कार को सड़क पर रोकने के कारण डीडवाना रोड पर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान आमजन और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, रोडवेज बस में सवार यात्रियों को भी भारी असुविधा झेलनी पड़ी। पुलिस कार्रवाई के चलते बस को यात्रियों सहित थाने ले जाया गया।
कुचामन में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, एक गंभीर घायल







