डीडवाना-कुचामन. पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 3 नवंबर को डीडवाना-कुचामन जिला परिषद और जिले की पांच पंचायत समितियों में मतदान होगा।

जिला परिषद के कुल 16 वार्डों में 60 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं इटावा बामनिया, मकराना, नावां, परबतसर और पीलवा पंचायत समितियों के कुल 87 वार्डों में 314 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान के लिए मतदाता को निर्धारित मान्य पहचान दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा।
मतदान के लिए मान्य पहचान दस्तावेज
1. आधार कार्ड
2. विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) या मनरेगा जॉब कार्ड
3. बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक
4. श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड या आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड
5. ड्राइविंग लाइसेंस
6. पैन कार्ड
7. भारतीय पासपोर्ट
8. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
9. केंद्र या राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
10. सांसदों एवं विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र
11. भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र

कुचामन सिटी: मारोठ में दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर, 156 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरणों के लिए चयन






