Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सिद्धचक्र महामंडल विधान में 256 अर्घ्य समर्पित, भव्य दिग्विजय यात्रा...

कुचामन सिटी: सिद्धचक्र महामंडल विधान में 256 अर्घ्य समर्पित, भव्य दिग्विजय यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: जयपुर के निर्माण नगर स्थित पार्श्वनाथ कॉलोनी के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्टान्हिका पर्व के पावन अवसर पर आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान धार्मिक आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है।

- विज्ञापन -image description

परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माताजी एवं आर्यिका 105 विनयश्री माताजी के ससंघ सानिध्य तथा पंडित स्वतंत्र भैया, भोपाल के निर्देशन में आयोजित विधान में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं।

- विज्ञापन -image description

विधान के अंतर्गत भगवान आदिनाथ के जिनसहस्रनाम के 1008 नामों की धारा एवं शांतिधारा का आयोजन भक्तिभाव के साथ किया गया। शांतिधारा का सौभाग्य अशोक-रेखा, अंकित-नेहा गोधा परिवार, दुर्ग को प्राप्त हुआ। वहीं वात्सल्य भोज, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट एवं पाद प्रक्षालन का पुण्य लाभ संजय-सरिता, सर्वेश-अदिति एवं मान्या पाटनी परिवार, दाता रामगढ़ को प्राप्त हुआ।

देव-शास्त्र-गुरु पूजन, मूलनायक भगवान 1008 पार्श्वनाथ की पूजा तथा नंदीश्वर द्वीप पूजन के पश्चात कर्म दहन के 256 अर्घ्य गुण सहित समर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ अर्घ्य अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर निर्माण नगर पार्श्वनाथ कॉलोनी में पहली बार भरत चक्रवर्ती की भव्य दिग्विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा में भरत चक्रवर्ती के रूप में धर्मचंद-रुचि पाटनी विराजमान रहे। सौधर्म इंद्र के रूप में मुकेश-अंजू नागेश्वरिया, धनपति कुबेर के रूप में विमल-सोनिका बड़जात्या, महायज्ञनायक अजित-रजनी पाटनी तथा यज्ञनायक प्रकाश-बीना ढूंढिया सहित अनेक परिवारों ने सहभागिता निभाई।

दिग्विजय यात्रा में ताराचंद-निर्मला जैन, पदमचंद-राजरानी जैन, सुनील-निर्मला ठोल्या, पदमचंद-पुष्पा गगवाल, पंकज-गुणमाला लुहाड़िया, दिलीप-सुशीला सेठी, मुकेश-समता झांझरी, प्रदीप-चंदा पाटनी, राजीव-शुभांगी जैन, अशोक कुमार-संतोष गोधा, रमेश-प्रेमलता गोधा, रमेश-रचना गगवाल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। कमलकुमार-विशाल सेठी परिवार ने धर्मध्वजा एवं जिनध्वजा लेकर यात्रा की शोभा बढ़ाई। हाथी एवं सुसज्जित बग्गियों में विराजमान इंद्रों के साथ निकली ऐतिहासिक यात्रा का विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने आर्यिका विभाश्री माताजी से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

कुचामन में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, एक गंभीर घायल

विधान के दौरान आठ दिन के निराहार उपवास कर अढ़ाई व्रत करने वाले नरेश कुमार-मंजू झांझरी तथा इंद्राकांति चंद अजमेरा का विशेष सम्मान किया गया। तपस्वियों को बग्गी में विराजमान कर बहुमान किया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके तप और त्याग की अनुमोदना की।

प्रातःकाल भगवान का जन्म कल्याणक हर्षोल्लास एवं भक्ति भावना के साथ मनाया गया। वहीं सायंकाल देव-शास्त्र-गुरु एवं माताजी की आरती के पश्चात भरत-बाहुबली संवाद पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से मंदिर परिसर दिनभर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कुचामन सिटी: निःशुल्क हृदय जांच शिविर में 48 मरीजों ने लिया लाभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments