Homeनावां शहरनावां: कुमावत समाज समिति की मासिक बैठक आयोजित, तुलसीराम राजस्थानी का किया...

नावां: कुमावत समाज समिति की मासिक बैठक आयोजित, तुलसीराम राजस्थानी का किया सम्मान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. कुमावत समाज सुधार व सेवा समिति, नावां की मासिक बैठक शनिवार को अमावस्या के अवसर पर राधाकृष्ण भगवान के मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में समिति की सामाजिक गतिविधियों और 18वें सामूहिक विवाह सम्मेलन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

समिति अध्यक्ष राजेश सिहोटा ने बताया कि 18वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग देने वाले कुछ भामाशाहों की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। राशि प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं। इसके चलते सम्मेलन का आय-व्यय विवरण अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

नावां में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 1.12 करोड़ रुपए के विवादों का निस्तारण

बैठक के दौरान छोटी काशी (उत्तर प्रदेश) में गीत गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाने में सहभागी रहे साहित्यकार तुलसीराम राजस्थानी का साफा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सीताराम नागा, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन भींवाराम मोरवाल, समिति अध्यक्ष राजेश सिहोटा, मदनलाल पीपलोदा, कानाराम जलांधरा, बन्नाराम सारड़ीवाल, हेमाराम ठेकेदार, लादूराम मोरवाल, राधेश्याम सारड़ीवाल, बजरंगलाल गुरिया, चुन्नीलाल जलांधरा, मदनलाल ठेकेदार, गोपाललाल राजौरा, बोदूराम मोरवाल, ओमप्रकाश सिहोटा, बनवारीलाल जलांधरा, सुरेश मोरवाल सहित समाजबंधु उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: कोचिंग में शिक्षक ने छात्र के मुंह पर मारे जूते, गर्दन पकड़कर टेबल पर गिराया; बेरहमी से पिटाई का VIDEO

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments