Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: बालाजी विहार कॉलोनी में पाइपलाइन टूटी, सड़कों पर बहकर बर्बाद...

कुचामन सिटी: बालाजी विहार कॉलोनी में पाइपलाइन टूटी, सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा पानी; रहवासियों में रोष

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी शहर की बालाजी विहार कॉलोनी (नर्बदा गार्डन के पास) में पानी की पाइपलाइन टूट जाने के कारण हजारों लीटर पेयजल व्यर्थ बह रहा है।

- विज्ञापन -image description

- विज्ञापन -image description

एक ओर कुचामन शहर और आसपास के कई गांवों में लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर विभागीय लापरवाही के चलते बहुमूल्य पानी की बर्बादी हो रही है।

डीडवाना-कुचामन जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम कल, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

- Advertisement -ishan

कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की सूचना संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा। टूटी हुई पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, जिससे बड़ी मात्रा में पेयजल नष्ट हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नए पानी के कनेक्शन तो जारी कर दिए हैं, लेकिन कई घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे हालात में हजारों लीटर पानी का यूं ही बह जाना विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। 

कॉलोनीवासियों का कहना है कि जहां एक तरफ लोग पानी की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विभाग की लापरवाही के कारण पेयजल की बर्बादी होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

कुचामन सिटी में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती सादगी एवं उत्साह के साथ मनाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments