Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक, 45 वृद्धजनों की हुई...

कुचामन सिटी में पेंशनर्स समाज की मासिक बैठक, 45 वृद्धजनों की हुई निशुल्क नेत्र जांच

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा कुचामन सिटी के पेंशनर्स भवन, मंगली देवी स्कूल में आज जून माह की मासिक बैठक का आयोजन जीवन सिंह राठौड़ की अध्यक्षता, वरिष्ठ साथी सोहनलाल शर्मा व संगीतज्ञ विनोद आचार्य के सानिध्य में किया गया।

- विज्ञापन -image description

बैठक में जिला संगठन मंत्री सुरेश गौड़, संरक्षक हुकमराज कुमावत, कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, भागूराम पौड़, गिरिराज शर्मा, गोपाल शर्मा, अर्जुनलाल सोनी, कैलाशचंद शर्मा, भागीरथ कुमावत, भंवर सिंह भवाद, करमचंद, रणधीर सिंह सहित कई पेंशनर्स उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description

कोषाध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि आज निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन रखा गया, जिसमें 45 वृद्ध पेंशनर्स की आंखों की जांच, उचित सलाह तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु 7 पेंशनर्स को चिन्हित किया गया।

बैठक में संगीतज्ञ विनोद कुमार आचार्य, भानू औदिच्य, डॉ. प्रकाश टेलर, नरपत सिंह, सगीर अहमद, भागीरथ कुमावत द्वारा संगीतमय भजन व स्वरचित कविताओं की प्रस्तुति दी गई।

- Advertisement -ishan

जिला संगठन मंत्री सुरेश गौड़ ने आयकर रिटर्न से संबंधित तथा आरजीएचएस में आने वाली समस्याओं व उनके समाधान पर जानकारी दी तथा रघुनंदन शर्मा ने पेंशनर्स के बैंक खाते से संबंधित अपनी वार्ता प्रस्तुत की।

बैठक के समापन पर अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी पेंशनर्स की पेंशन संबंधी समस्या हो तो कार्यालय को अवगत करवाएं, समाधान का प्रयास किया जाएगा।

साथ ही आग्रह किया कि प्रातः योग शिविर में अधिक से अधिक पेंशनर्स साथी भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ लें।

कुचामन सिटी: दीपपुरा के जमीन विवाद ने पकड़ा तूल :- दूसरे पक्ष ने कराया धोखाधड़ी मुकदमा, बार संघ ने भी जताई चिंता

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments