Wednesday, June 24, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन के नए एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी ने संभाला पदभार

कुचामन के नए एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी ने संभाला पदभार

सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना व आमजन की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता: एसडीएम चौधरी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शिक्षा नगरी के नाम से विख्यात कुचामन सिटी उपखंड कार्यालय में बुधवार शाम नवनियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सुरेंद्र सिंह चौधरी ने पदभार ग्रहण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

लाखेरी (बूंदी) से स्थानांतरित होकर कुचामन पहुंचे चौधरी ने कार्यभार संभालने के बाद उपखंड कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व एसडीएम विश्वामित्र मीणा ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

- विज्ञापन -image description

एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल तक पहुंचाना रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचे तथा आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

एसडीएम चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहरी सेवा शिविर, ग्रामीण सेवा शिविर सहित सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं अभियानों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए। उपखंड क्षेत्र में आमजन की समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

- Advertisement -ishan

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय समय में अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहें तथा आमजन के कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना तथा पारदर्शी व्यवस्था कायम रखना है।

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर उपखंड कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एसडीएम सुरेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत किया।

कुचामन सिटी: दीपपुरा के जमीन विवाद ने पकड़ा तूल :- दूसरे पक्ष ने कराया धोखाधड़ी मुकदमा, बार संघ ने भी जताई चिंता

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!