Homeक्राइम न्यूजनावां: म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

नावां: म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट (संदिग्ध बैंक खाते) के जरिए साइबर ठगी की राशि का लेन-देन करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेन सिंह (54) निवासी नमक कॉलोनी, नावां शहर तथा नरेन्द्र सिंह (34) निवासी आजाद नगर, किशनगढ़, जिला अजमेर के रूप में हुई है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामनसिटी विमल सिंह नेहरा तथा वृत्ताधिकारी कुचामनसिटी ऋतु कुमारी के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

कुचामन सिटी: कोचिंग में शिक्षक ने छात्र के मुंह पर मारे जूते, गर्दन पकड़कर टेबल पर गिराया; बेरहमी से पिटाई का VIDEO

- Advertisement -ishan

बैंक खाते की जांच में हुआ खुलासा

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त संदिग्ध बैंक खाताधारकों की सूची के आधार पर संबंधित बैंक से रिकॉर्ड प्राप्त कर जांच और विश्लेषण किया गया। जांच में सामने आया कि चेन सिंह ने लोगों को झांसे में लेकर इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से साइबर ठगी की राशि अपने बैंक खाते में प्राप्त की और बाद में उस राशि को निकालकर उपयोग में लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना नावां शहर में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

तकनीकी सहायता से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

अनुसंधान के दौरान पुलिस टीम ने संबंधित बैंक से रिकॉर्ड प्राप्त कर खाताधारक की जानकारी जुटाई। इसके बाद फील्ड इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता से चेन सिंह को डिटेन कर पूछताछ की गई। अनुसंधान में उसके सहयोगी नरेन्द्र सिंह के खिलाफ भी अपराध में संलिप्तता प्रमाणित पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया।

इस तरह करते हैं म्यूल अकाउंट का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार –  साइबर अपराधी लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते, बैंक डायरी, एटीएम कार्ड और खाते से जुड़े मोबाइल नंबर की सिम किराये पर ले लेते हैं। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल अन्य राज्यों के लोगों से ऑनलाइन साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करवाने और उसे निकालने के लिए किया जाता है।

नावां: पिता की स्मृति में पुत्रों ने अस्पताल को भेंट की यूरिन एनालाइजर मशीन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments