कुचामन सिटी. बालाजी नगर स्थित पारीक कॉलोनी में नवरात्रा महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में इक्कीसवें विशाल नवरात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रथम दिन नगर परिषद आयुक्त महेंद्र सिंह चारण ने मुख्य यजमान के रूप में पंडित नवनीत दाधीच के सानिध्य में घट स्थापना कर पूजा-अर्चना की।

आयोजन समिति के दिनेश जोशी ने बताया कि नव दिवसीय इस कार्यक्रम में नवरात्रा महोत्सव के 21 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किए जाएंगे। प्रथम दिन सुबह 11:15 बजे शोभायात्रा निकाली गई तथा दोपहर 12:15 बजे घट स्थापना कर भगवती की पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई।

ये होंगे प्रमुख आयोजन
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे आरती, शाम 7 बजे संध्या आरती तथा रात 8:15 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा 13 अक्टूबर को रात 9 बजे सुंदरकांड पाठ, 14 अक्टूबर को रात 8 बजे डांडिया रास, 15 अक्टूबर को रात 9 बजे गरबा प्रतियोगिता तथा 16 अक्टूबर को रात 8 बजे फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित होगी।
इसी क्रम में 17 अक्टूबर को रात 9 बजे शिव तांडव व भस्म आरती, 18 अक्टूबर को दोपहर 12:15 बजे चित्रकला प्रतियोगिता तथा रात 10:30 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। 19 अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे हवन तथा शाम 4 बजे विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा में शामिल हुए गणमान्य लोग
प्रथम दिवस निकाली गई शोभायात्रा में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम प्रजापति, बजरंग लाल पारीक, बिहारी लाल सोनी, दिनेश जोशी, गोपाल सिंह, पवन कुमार रांकावत, राधेश्याम स्वामी, मुकेश कुमावत (कनिका आरओ), रामचंद्र कुमावत (रोनक आरओ), मुकेश राहोरिया, नटवर लाल कुमावत, युवराज पारीक, ओम विष्णु विश्नोई, कृष्ण कांत शर्मा, सुशांत सिंह चारण, एडवोकेट विनोद सिंह लिचाणा, तपस्वी पारीक, बृजकिशोर गौड, नवल किशोर सोनी, रवि शर्मा, कमल कुमार गौड और देवेन दाधीच सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।







