नावां. पंचायत समिति नावां में प्रधान पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अनारक्षित महिला वर्ग के लिए आरक्षित प्रधान पद हेतु कांग्रेस की तारा तथा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की प्रेम देवी और सुमन कुमारी ने नामांकन दाखिल किया है।

पंचायत समिति में कुल 21 सदस्य हैं और बहुमत के लिए 11 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है। राजनीतिक समीकरणों के अनुसार कांग्रेस के पास 10 सदस्य हैं, जबकि आरएलपी के 8 सदस्य हैं। भाजपा के खाते में 3 सदस्य हैं, लेकिन पार्टी ने प्रधान पद के लिए अपना उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद यदि एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो मतदान 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।







