Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कमला कुंज में पंचायत समिति सदस्यों का भव्य स्वागत एवं...

कुचामन सिटी: कमला कुंज में पंचायत समिति सदस्यों का भव्य स्वागत एवं सम्मान

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से जीत हासिल करने वाले विजेंद्र मुहाल और भगवाना राम परेवड़ी का कुचामन में हुआ स्वागत-सम्मान

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का कमला कुंज में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 5 से विजेंद्र मुहाल तथा वार्ड नंबर 1 से भगवाना राम परेवड़ी का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description

गौरतलब है कि दोनों प्रत्याशियों ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के टिकट पर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ते हुए अपने-अपने वार्ड से जीत हासिल की थी। उनकी जीत पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।

- विज्ञापन -image description

कमला कुंज में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने दोनों नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। समारोह में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिव मुहाल, मनोज चौधरी, महेंद्र दहिया सहित कई लोग मौजूद रहे

कुचामन सिटी: दीपपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच सुमन राठी ने संभाला पदभार, विकास को लेकर ग्रामीणों में नई उम्मीद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments