कुचामन सिटी. ग्राम पंचायत दीपपुरा की नवनिर्वाचित सरपंच सुमन राठी ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

उनके पदभार संभालते ही पंचायत के नए कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत हो गई। ग्रामीणों को उम्मीद है कि गांव में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान वार्ड संख्या 7 के वार्ड पंच श्रीराम साणेल ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरपंच प्रतिनिधि पुखराज राठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पेयजल व्यवस्था में सुधार, नालियों का निर्माण, स्ट्रीट लाइटों की स्थापना तथा नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व वार्ड पंच परसाराम बुगालिया ने कहा कि पंचायत के नए कार्यकाल से ग्रामीणों को विकास की नई उम्मीदें हैं। उन्होंने पंचायत के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाने तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई पंचायत जनहित एवं गांव के समग्र विकास के लिए सकारात्मक पहल करेगी।

कार्यक्रम में ग्राम सचिव रमेश कुमार, पूर्व सरपंच घाशीराम गुर्जर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि शेखर कड़वा, गोपाल राठी, डीलर भंवराराम कड़वा, ग्राम पंचायत के सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंच, उपसरपंच ओंकार कुमावत सहित मुन्नाराम महला, हरीराम महला, गोविंदराम बजारणिया, रामेश्वर लाल महला, जोरूराम बजारणिया, चौथूराम कुमावत, नारायण राम मेघवाल, बलदेव राम खोखर, मोहन सिंह, दशरथ सिंह, विक्रम सिंह, ईश्वर राम गुर्जर, श्रीराम गुर्जर, हनुमान गुर्जर, ओकारराम कुल्डीया, पप्पूराम कुल्डीया, पेमाराम मुवाल, रामेश्वर लाल अवला और नाथूराम अवला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
डीडवाना-कुचामन की सभी नौ पंचायत समितियों में उपप्रधान चुनाव के नतीजे







