कुचामन सिटी. आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुचामन शहर ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म वितरण एवं जमा करने की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू कर दी गई है।

भाजपा कार्यकर्ता एवं इच्छुक उम्मीदवार 21 से 23 अगस्त 2026 तक भाजपा कार्यालय, कुचामन सिटी में सुबह 9:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकेंगे। पार्टी ने सभी इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं उम्मीदवारों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने का आह्वान किया है।

इस दौरान वार्डवार चुनाव प्रभारियों एवं संयोजकों की नियुक्ति की गई। साथ ही नगर निकाय चुनाव को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर निकाय चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया।
कुचामन सिटी: नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गठित की कोर कमेटी

बैठक में निकाय चुनाव समन्वयक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागौर देहात विजय सिंह पलाड़ा, देवीलाल ददरवाल, जिला महामंत्री नागौर देहात, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुचामन शहर राजेंद्र प्रेमपुरा, भाजपा कुचामन शहर अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सुरेश चकवाल, पूर्व सभापति नगर परिषद कुचामन सिटी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुचामन सिटी राधेश्याम गट्टानी, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुचामन शहर मूलचंद बागड़ा, मंडल महामंत्री सुशील काबरा, विक्रम राजोरिया, मंडल महामंत्री जसराज कड़ीवाल, गिरिराज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, मुकेश कुमावत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री खेताराम कुमावत सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, वार्डवार जिम्मेदारियों और चुनाव प्रबंधन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।
कुचामन सिटी: निजी बैंक की शाखा में कुर्की की कार्रवाई, कुर्सियां और फर्नीचर बाहर निकाले






