कुचामन सिटी. नगर परिषद के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन, चुनाव संचालन तथा आपसी समन्वय के लिए कांग्रेस कोर कमेटी का गठन किया है।

कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

कोर कमेटी में भंवर अली खान ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन सिटी, उदय सिंह खारिया ब्लॉक अध्यक्ष नावां, सुतेदर सारस्वत नगर अध्यक्ष कुचामन सिटी, ईश्वर राम साहू जिला महासचिव, बुद्धाराम चौधरी जिला महासचिव, शेरखान जिला उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार कुमावत प्रदेश महासचिव ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस, आसिफ खान पूर्व सभापति, हेमराज चावला पूर्व उपसभापति, खेमाराम रणवा वरिष्ठ कांग्रेसी, प्रभुराम बुगालिया वरिष्ठ कांग्रेसी, गंगा सिंह चौहान वरिष्ठ कांग्रेसी, चैनसुख सोलंकी जिला सचिव, डॉ. नरेंद्र कुमार मोहनपुरिया वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मदन लाल कुमावत मंडल अध्यक्ष कुचामन ग्रामीण को शामिल किया गया है।
कुचामन सिटी: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन






