Thursday, May 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी पुलिस थाना भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी कानून, सुरक्षा और...

कुचामन सिटी पुलिस थाना भ्रमण से विद्यार्थियों ने सीखी कानून, सुरक्षा और साइबर जागरूकता की अहम बातें

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी में आयोजित समाज सेवा एवं अभिरुचि शिविर के पांचवें दिन गुरुवार को विद्यार्थियों ने श्रमदान सहित कई ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर का मुख्य आकर्षण कुचामन पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण रहा। जहां छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर की आर्किटेक्ट माही शर्मा ने विद्यार्थियों को आर्किटेक्ट के महत्व, घर व कार्यालय की साज-सज्जा तथा वास्तुशिल्प की बारीकियों की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने पुलिस थाने में श्रमदान किया और थाना परिसर का अवलोकन किया।

कांस्टेबल कमला ने छात्राओं को महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार, गुड टच-बैड टच और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। साइबर डेस्क अधिकारी राजकुमार ने ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई।

- Advertisement -ishan

एएसआई शिवभगवान बिजारणिया ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि 18 वर्ष से पहले वाहन नहीं चलाना चाहिए। उन्होंने हेलमेट पहनने, सड़क पर बाईं ओर चलने और जेब्रा क्रॉसिंग पर सावधानी बरतने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने उनसे विभिन्न सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत कीं।

कांस्टेबल रामकिशोर ने विद्यार्थियों को रोज़नामचा, एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, हिस्ट्रीशीटर रिकॉर्ड और पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले हथियारों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने मालखाने और हवालात का अवलोकन कर अपराध के दुष्परिणामों को समझा।

थानाधिकारी सतपाल चौधरी के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और पुलिस सेवा की भूमिका समझाई। वहीं ब्लॉक साक्षरता प्रभारी उमा सारस्वत ने मतदान संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर कुसुम बागड़ा का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भंवरलाल गुगड़ सहित विद्यालय परिवार ने पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: EWS आरक्षण को पंचायत-निकाय चुनाव में लागू करने की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!