Thursday, May 21, 2026
Homeनावां शहरनावां: मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग पास की दुकानों तक फैली,...

नावां: मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग पास की दुकानों तक फैली, लाखों का नुकसान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उप जिला चिकित्सालय के सामने स्थित डायमंड मोबाइल शॉप में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी।

- विज्ञापन -image description
image description

घटना में लाखों रुपये के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गए।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटों ने पास स्थित कपड़ों की दुकान और ग्लोबल मेडिकल स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों और अन्य सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

कुचामन में जारी गैंगस्टर गतिविधियों के बीच ATS के ज्ञानचंद्र यादव को मिली जिले की कमान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!