नावां उप जिला चिकित्सालय के सामने स्थित डायमंड मोबाइल शॉप में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी।


घटना में लाखों रुपये के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार – आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटों ने पास स्थित कपड़ों की दुकान और ग्लोबल मेडिकल स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयों और अन्य सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
कुचामन में जारी गैंगस्टर गतिविधियों के बीच ATS के ज्ञानचंद्र यादव को मिली जिले की कमान






