कुचामन सिटी. समीपवर्ती ग्राम सुजानपुरा स्थित खाकी बाबा मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा पंडाल पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।


महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का पुण्य लाभ लिया।

कथा वाचक पं. संजय कृष्ण शास्त्री ने कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पूतना वध, कालिय नाग दमन, माखन चोरी, गोप-गोपियों के प्रसंग एवं बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। इस दौरान बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं धार्मिक पात्रों की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा कथा पंडाल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से गूंज उठा।

समाजसेवी परसाराम बुगालिया ने कहा कि सुजानपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा पंडाल में भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों पर भक्त झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।






