Homeब्रेकिंग न्यूजकुचामन में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान

कुचामन में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान

27 अप्रैल को मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. देशभर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत शनिवार को कुचामन के मुख्य बस स्टैंड पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से आमजन को गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

आरती सर्वा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का प्रथम चरण 27 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसे गौ सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देशभर की तहसीलों में एक साथ गौ माता के संरक्षण और सम्मान को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

- विज्ञापन -image description

हिरानी गौशाला के संत सुदर्शन दास महाराज ने बताया कि यह अभियान भारत को गौ हत्या के कलंक से मुक्त कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वहीं भगवान दास महाराज ने अधिक से अधिक लोगों से 27 अप्रैल को तहसील कार्यालय पहुंचकर अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।

इस दौरान कलावती सर्वा, किरण फुलवारिया, गुलाब देवी कांसोटिया, गौ सेवक रवि भार्गव, राम अवतार गोयल, महेश महेश्वरी, प्रकाश चंद्र सर्वा, गोविंद सोनी, सुरेश भार्गव, संपत जोशी सहित संपर्क संस्थान मूक बधिर विद्यालय की छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान में सहयोग किया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: संस्कार सेमिनार का आयोजन, विद्यार्थियों को दिए चरित्र निर्माण के प्रेरक संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments