Wednesday, April 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: बिल गिरने पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष बोलीं - कांग्रेस व विपक्ष...

कुचामन सिटी: बिल गिरने पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष बोलीं – कांग्रेस व विपक्ष की महिला-विरोधी मानसिकता उजागर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भाजपा ज़िलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित बिल के गिरने पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम बताया है।

- विज्ञापन -image description
image description

ज़िलाध्यक्ष माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उनके राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी दिलाने का एक ऐतिहासिक प्रयास है, जो महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महत्वपूर्ण विधेयक का लोकसभा में गिरना न केवल महिलाओं की आकांक्षाओं को आघात पहुँचाता है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भी चिंता उत्पन्न करता है। कांग्रेस पार्टी सहित विपक्ष द्वारा इस बिल को गिराना उनकी महिला-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

ज़िलाध्यक्ष माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विज़न रहा है कि महिलाएं केवल लाभार्थी न रहें, बल्कि सरकार के नीति-निर्माण में भी सक्रिय भागीदार बनें। इसी सोच के साथ भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

- Advertisement -ishan

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की मातृशक्ति के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कुचामन सिटी: संस्कार सेमिनार का आयोजन, विद्यार्थियों को दिए चरित्र निर्माण के प्रेरक संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!