Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन में आज उप जिला प्रमुख चुनाव, कल होंगे प्रधान चुनाव

डीडवाना-कुचामन में आज उप जिला प्रमुख चुनाव, कल होंगे प्रधान चुनाव

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

डीडवाना – कुचामन जिला परिषद में कल भाजपा का जिला प्रमुख बनने के बाद आज उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव होगा। भाजपा की ओर से महेंद्र चौधरी और कांग्रेस की ओर से हितेश्वर कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

- विज्ञापन -image description

वहीं, कल कुचामन सिटी सहित 9 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे। कुचामन में जिला प्रमुख चुनाव जैसी ही स्थिति बनी हुई है। 27 सदस्यीय पंचायत समिति में बहुमत का आंकड़ा 14 है, जिसे कोई भी दल अपने दम पर हासिल नहीं कर पाया है। कांग्रेस को 11 सीटें, भाजपा को 9 सीटें, आरएलपी को 5 सीटें और निर्दलीयों को 2 सीटें मिली हैं।

- विज्ञापन -image description

ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी में से कौन बहुमत जुटाने में सफल रहता है।

कल 27 नवंबर को पंचायत समिति कुचामन के मीटिंग हॉल में चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद परिणाम स्पष्ट होगा।

- Advertisement -ishan

दिग्गज नेताओं की रणनीति पर नजर

भाजपा की ओर से डीडवाना-कुचामन में जिला प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी मंत्री विजय सिंह चौधरी के पास थी। कांग्रेस के पास अधिक सीटें होने के बावजूद कल भाजपा के बुधाराम जिला प्रमुख बनने में सफल रहे, क्योंकि आरएलपी के 2 सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की।

वहीं कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। अब कुचामन पंचायत समिति में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। ऐसे में देखना होगा कि महेंद्र चौधरी और हनुमान बेनीवाल कोई नई रणनीति बना पाते हैं या फिर विजय सिंह चौधरी बाजी मार ले जाते हैं।

डीडवाना-कुचामन के जिला प्रमुख बने बुधाराम गरवा, लॉटरी में मिली जीत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments