कुचामन पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया।

मंत्री विजय सिंह चौधरी की पुत्री और भाजपा प्रत्याशी सविता चौधरी ने प्रधान पद का चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार इस पद पर कब्जा जमाया।

सविता चौधरी को चुनाव में 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 12 वोट प्राप्त हुए।
कुचामन पंचायत समिति में कुल 27 सदस्य हैं और प्रधान बनने के लिए 14 मतों की आवश्यकता थी। चुनाव से पहले कांग्रेस के पास 11 सदस्य, भाजपा के पास 9 सदस्य, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के पास 5 सदस्य तथा 2 निर्दलीय सदस्य थे।

विशेष बात यह रही कि पंचायत समिति के चुनाव में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं हुआ था। ऐसे में प्रधान पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर जारी था। लेकिन मतदान के दौरान सविता चौधरी ने आवश्यक समर्थन जुटाते हुए जीत हासिल कर ली।







