Saturday, May 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मारपीट और जाति सूचक शब्दों से अपमान के मामले में...

कुचामन सिटी: मारपीट और जाति सूचक शब्दों से अपमान के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े  प्रकरण में तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों दीनदयाल, सोनू और श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर नेमीचन्द खारिया (RPS) के सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी कुचामन शहर मुकेश चौधरी (RPS) के नेतृत्व में की गई।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – 29 नवंबर 2025 को प्रार्थीया बरखा वर्मा निवासी बुनकर बस्ती कुचामन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि न्यू कॉलोनी निवासी दीनदयाल स्वामी उर्फ लाला (30) सोनू स्वामी (26) और श्यामसुंदर स्वामी उर्फ श्यामा (28) द्वारा मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया और पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ एवं अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने बेहतर तालमेल, फील्ड इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर सफलता प्राप्त की।

- Advertisement -ishan

पुलिस टीम के सदस्य- हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल कैलाशचंद, कांस्टेबल रूपाराम और कांस्टेबल ताराचंद का विशेष योगदान रहा।

परबतसर: पीह गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, MP-MLA ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!