Saturday, May 2, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: डॉ. जयप्रकाश ढाका बने राज्य स्तरीय आन्तरिक मूल्यांकनकर्ता

कुचामन सिटी: डॉ. जयप्रकाश ढाका बने राज्य स्तरीय आन्तरिक मूल्यांकनकर्ता

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ विशेषज्ञ (पैथोलॉजी) डॉ. जयप्रकाश ढाका को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

- विज्ञापन -image description
image description

जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण एवं उसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संस्‍थान (National Health Systems Resource Centre – NHSRC) नई दिल्ली द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उपरांत डॉ. ढाका का चयन राज्य स्तरीय आन्तरिक मूल्यांकनकर्ता के रूप में किया गया है।

- विज्ञापन -image description

इस चयन के साथ ही डॉ. ढाका अब डीडवाना-कुचामन जिले की गुणवत्ता सेल के सदस्य भी बन गए हैं। उनके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरावड़ में कार्यरत डॉ. सुनील बिश्नोई का भी आन्तरिक मूल्यांकनकर्ता के रूप में चयन हुआ है।

प्रशिक्षण एवं चयन के उपरांत अब डॉ. ढाका जिला गुणवत्ता सेल की टीम के साथ मिलकर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम (NQAS) के मानकों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं की जांच एवं मूल्यांकन करेंगे।

- Advertisement -ishan

इस गुणवत्ता कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप जिला चिकित्सालय और जिला चिकित्सालयों में मरीजों व आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है ताकि बेहतर, सुरक्षित और मानक आधारित स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित की जा सके।

कुचामन सिटी: कन्या महाविद्यालय की रितिका धेतरवाल का MDSU की महिला वॉलीबॉल टीम में चयन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!