कुचामन सिटी. राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा रितिका धेतरवाल ने खेल के क्षेत्र में महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।


रितिका का चयन महार्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) अजमेर की महिला वॉलीबॉल टीम में किया गया है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जहांगीर रहमान कुरैशी ने रितिका को बधाई देते हुए कहा कि अन्तर महाविद्यालय प्रतियोगिता में टीम नहीं बन पाने के बावजूद महाविद्यालय को रितिका की प्रतिभा पर पूरा विश्वास था। इसी विश्वास के साथ उसे ट्रायल में भेजा गया, जहाँ उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय टीम में चयन किया गया।
महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. गोविन्द सारस्वत ने बताया कि रितिका धेतरवाल अब हेमचन्द आचार्य नॉर्थ गुजरात विश्वविद्यालय पाटन में आयोजित होने वाली नॉर्थ वेस्ट ज़ोन अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी। महाविद्यालय परिवार ने रितिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कुचामन का कनोई पार्क बदहाल, कांग्रेस नेताओं ने उठाया मुद्दा; कार्रवाई की मांग






