डीडवाना. उपखंड क्षेत्र के ग्राम थानू में शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। मोड़ पर अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर सीधे एक घर की दीवार से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक और उसका बेटा घायल हो गए।


दरअसल, ग्राम थानू के मुख्य मार्ग पर बने तेज मोड़ पर यह दुर्घटना हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक फिरोज पुत्र अलीशेर (30) अपने बेटे आरिफ के साथ ट्रक लेकर गुजर रहा था। अचानक मोड़ पर ट्रक का नियंत्रण छूट गया और वह सड़क किनारे बने एक मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मकान की दीवारें भी टूट गईं।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर दौड़े और घायलों को निजी वाहन से राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल, डीडवाना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे से प्रभावित मकान मालिक की ओर से दीवार टूटने की सूचना दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई हादसे की परिस्थितियों को देखते हुए की जाएगी।

कुचामन सिटी के भांवता में युवक से मारपीट, परिवार को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
कुचामन सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार






