Homeकुचामनसिटीकुचामन में कल होगी जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता

कुचामन में कल होगी जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नवंबर में हैदराबाद में आयोजित होने वाली 20वीं अखिल भारतीय इंटरडिस्ट्रिक्ट जूनियर अंडर-14 एवं अंडर-16 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए नागौर एवं डीडवाना-कुचामन जिले की टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय प्रतियोगिता कल कुचामन में आयोजित होगी।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्रतियोगिता बालाजी स्पोर्ट्स एकेडमी, बुडसू रोड पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

- विज्ञापन -image description

नागौर एथलेटिक्स संघ प्रमुख हरिराम जी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिलेभर से कुल 250 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। अंडर-14 वर्ग के मुकाबले ट्रायथलॉन फॉर्मेट में होंगे। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले अलग-अलग तीन ग्रुप में आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, अंडर-16 वर्ग के मुकाबले आठ ग्रुप में होंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी नवंबर में हैदराबाद में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: देवों द्वारा आदिनाथ भगवान का पुनः जलाभिषेक, तीन छत्रों के अपने आप हिलने का भी श्रद्धालुओं ने देखा अतिशय

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments