Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

कुचामन सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शहडोल (मध्यप्रदेश) से डिटेन किया गया था।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.) के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी कुचामन शहर अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.) के नेतृत्व में की गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, 13 मई 2025 को पीड़िता के पिता ने कुचामन शहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी सागर कुमावत ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने धारा 65(2) बीएनएस व धारा 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए, घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से भी जांच करवाई।

- Advertisement -ishan

मध्यप्रदेश में छुपा था आरोपी

पीड़िता का मेडिकल मुआयना मेडिकल बोर्ड से कराया गया और न्यायालय में कथन लेखबद्ध करवाए गए। बेहतर सामंजस्य, फील्ड इंटेलिजेंस और सूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने आरोपी सागर कुमावत (20) पुत्र नन्दाराम निवासी कुम्हारों का मोहल्ला सीकर रोड का पता लगाया और शहडोल (मध्यप्रदेश) से उसे डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।

कुचामन सिटी: भाँवता गांव में सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, गांव में दशहत का माहौल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments