Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन जिले की पांच नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने तीन, भाजपा ने...

डीडवाना-कुचामन जिले की पांच नगर पालिकाओं में कांग्रेस ने तीन, भाजपा ने दो जगह दर्ज की जीत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन: नगर निकाय चुनाव के तहत जिले की पांच नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां, लाडनूं, परबतसर, छोटी खाटू और बोरावड़ में अलग-अलग मुकाबलों के बाद नए पालिकाध्यक्ष चुने गए। पांच निकायों में कांग्रेस के तीन प्रत्याशी अध्यक्ष बने, जबकि भाजपा को दो सीटों पर सफलता मिली।

- विज्ञापन -image description

लाडनूं में परवीन के पक्ष में रहा बहुमत

लाडनूं नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी परवीन ने बहुमत हासिल कर पद अपने नाम किया। मतदान में उन्हें 25 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि भाजपा प्रत्याशी निर्मला देवी जांगिड़ को 20 वोट प्राप्त हुए। इस तरह परवीन पांच मतों के अंतर से निर्वाचित हुईं।

नावां में कांग्रेस की कविता कुमावत निर्वाचित

नावां नगरपालिका में कांग्रेस की कविता कुमावत ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्हें कुल 16 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी पूजा कुमावत के खाते में नौ वोट आए। दोनों के बीच सात मतों का अंतर रहा।

- Advertisement -ishan

परबतसर में श्रीभगवान बंग ने एक वोट से पलटा मुकाबला

परबतसर नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी श्रीभगवान बंग ने 13 वोट हासिल कर कांग्रेस के बजरंगलाल माली को शिकस्त दी। बजरंगलाल माली को 12 वोट मिले। महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज करने वाले श्रीभगवान बंग दूसरी बार पालिकाध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वर्ष 2010 में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर यह पद हासिल किया था।

छोटी खाटू में राजूराम मेघवाल को मिली जीत

छोटी खाटू नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी राजूराम मेघवाल ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। उन्हें 12 पार्षदों का समर्थन मिला, जबकि भाजपा की विमला को आठ वोट प्राप्त हुए। इस तरह राजूराम मेघवाल चार मतों से विजयी रहे।

कुचामन सिटी: नगर परिषद के बाहर जीत का जश्न, 10 निर्दलीयों के समर्थन से जीते महेश रामचंद्रका

बोरावड़ में मनफूल देवी के सिर सजा अध्यक्ष पद

बोरावड़ नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी मनफूल देवी ने अध्यक्ष पद का चुनाव अपने नाम किया। उन्हें 13 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी संजू देवी को 12 मत प्राप्त हुए। एक वोट के अंतर से जीत हासिल करते हुए मनफूल देवी ने अध्यक्ष पद के लिए आवश्यक बहुमत का आंकड़ा भी पूरा किया।

कुचामन सिटी: ज्यादा वार्डों में जीत के बाद भी हारी कांग्रेस, महेंद्र चौधरी मतगणना से पहले ही निकले

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments