नावां पंचायत समिति नावां के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए अपनी उम्मीदवार तारा देवी को प्रधान निर्वाचित कराया। तारा देवी को चुनाव में 12 वोट मिले, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की उम्मीदवार सुमन कुमारी को 9 मत प्राप्त हुए।

21 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के पास केवल 10 सदस्य थे और बहुमत के लिए 11 मतों की आवश्यकता थी। ऐसे में कांग्रेस को अन्य दलों के सदस्यों का समर्थन हासिल करना जरूरी था। मतदान में क्रॉस वोटिंग के कारण तारा देवी के पक्ष में मतदान अधिक हुआ। जिससे उन्हें 12 वोट मिले और वे प्रधान निर्वाचित हो गईं।

प्रधान पद के चुनाव से पहले कांग्रेस के पास 10, आरएलपी के पास 8 और भाजपा के पास 3 सदस्य थे।







