Homeब्रेकिंग न्यूजकुचामन सिटी: गोदावरी गार्डन के पास घर में लगी भीषण आग

कुचामन सिटी: गोदावरी गार्डन के पास घर में लगी भीषण आग

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में गोदावरी गार्डन के पास स्थित एक मकान में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई।

- विज्ञापन -image description

टीन शेड होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी पटाखे के कारण आग लगी।

- विज्ञापन -image description

दूर से भीषण आग की लपटें देखकर स्थानीय पत्रकार प्रदीप जांगिड़ और उनके साथी हरित अग्रवाल मौके पर पहुंचे। दोनों ने आसपास के लोगों और अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी।

हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

- Advertisement -ishan
आग पर काबू पाया

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दमकल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची। लोगों ने शहर में अग्निशमन व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इतने बड़े शहर में आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम होने चाहिए।

जानकारी के अनुसार, यह घर गोरु राम कुमावत का है। उनका कहना है कि आग से करीब 70 हजार रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। टीन शेड के नीचे कबाड़ का सामान रखा हुआ था।

करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments