Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: पर्युषण पर्व पर जैन पाठशाला के बच्चों ने दी मनमोहक...

कुचामन सिटी: पर्युषण पर्व पर जैन पाठशाला के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

नृत्य एवं नाटक के मंचन से जीवन में संस्कार, धर्म और नैतिक मूल्यों का दिया संदेश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. श्री दिगंबर जैन नागौरी मंदिरजी में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के अंतर्गत उत्तम शौच धर्म के पावन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम का शुभारंभ जैन पाठशाला संचालक गुणमाला देवी पांड्या परिवार द्वारा मंच उद्घाटन के साथ किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में नागौरी मंदिरजी में संचालित जैन पाठशाला के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने धर्म, संस्कार एवं संस्कृति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य एवं नाटक के माध्यम से जैन धर्म के सिद्धांतों, धार्मिक संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।

5 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने ग्रुप डांस के माध्यम से जीवन में संस्कारों के महत्व का संदेश दिया। वहीं 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने ‘स्वार्थ का संसार’ नाटक का मंचन कर यह संदेश दिया कि संसार में धर्म ही सच्ची शरण है।

- Advertisement -ishan

पाठशाला के सीनियर वर्ग के बच्चों ने ‘एक निवाला’ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से भोजन की बर्बादी नहीं करने का संदेश दिया गया। बच्चों ने बताया कि भोजन का एक निवाला भी किसी भूखे व्यक्ति का भोजन बन सकता है, इसलिए भोजन को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।

कुचामन सिटी: नगर परिषद के बाहर जीत का जश्न, 10 निर्दलीयों के समर्थन से जीते महेश रामचंद्रका

कार्यक्रम में जैन पाठशाला के सभी 47 बच्चों ने भाग लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। उपस्थित समाजजनों ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं अनुशासन की सराहना की। पर्युषण पर्व के दौरान आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक अनुभूति के साथ आनंद और प्रेरणा का अवसर भी बना।

कार्यक्रम के समापन पर श्री दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद झांझरी, मंत्री संजय सेठी (लिचाणा वाले) एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने जैन पाठशाला के बच्चों एवं शिक्षकों अभिषेक पाटनी, कविता बज, रीमा सेठी, रीमा पहाड़िया, अजय जैन एवं निशा डोसी का सुव्यवस्थित कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।

कुचामन सिटी: ज्यादा वार्डों में जीत के बाद भी हारी कांग्रेस, महेंद्र चौधरी मतगणना से पहले ही निकले

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments