कुचामन विकास समिति द्वारा संचालित कुचामन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम अधिकारी तेजस्विनी शर्मा और अमित सेवड़ा ने बताया कि स्वयंसेवकों ने मेरा युवा भारत (MY Bharat), NSS के प्रतीक तथा दीपावली पर्व को दर्शाती आकर्षक रंगोली बनाई और दीप प्रज्ज्वलित किए।

इस अवसर पर स्वदेशी विषय पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में विद्यार्थियों को पाश्चात्य संस्कृति का दीपावली पर्व पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में बताया गया। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्वदेशी सामान की खरीद को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा एवं कुचामन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूरण सिंह गुर्जर ने रंगोली का निरीक्षण कर स्वयंसेवकों की प्रतिभा की सराहना की।

Diwali 2026: धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक जानें दीपोत्सव के शुभ मुहूर्त







