HomeकुचामनसिटीDiwali 2026: धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक जानें दीपोत्सव के शुभ मुहूर्त

Diwali 2026: धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक जानें दीपोत्सव के शुभ मुहूर्त

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

Diwali 2026:  धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक पांच दिवसीय दीपोत्सव मनाया जाएगा। सम्राट पंचांग और सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार पांच दिवसीय दीपोत्सव के प्रमुख पर्वों की तिथि और शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं।

- विज्ञापन -image description

धनतेरस (6 नवंबर)

त्रयोदशी तिथि सम्राट पंचांग के अनुसार 6 नवंबर सुबह 10:31 बजे से 7 नवंबर सुबह 10:48 बजे तक रहेगी। वहीं सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार यह तिथि 6 नवंबर सुबह 10:37 बजे से 7 नवंबर सुबह 10:14 बजे तक रहेगी।

- विज्ञापन -image description

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त सम्राट पंचांग के अनुसार शाम 6:11 से रात 8:07 बजे तक और सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार शाम 5:35 से रात 7:59 बजे तक रहेगा।

खरीदारी के लिए सुबह 8:03 से 10:30 बजे तक, सुबह 11:46 से दोपहर 12:30 बजे तक तथा शाम 5:23 से 5:47 बजे तक का समय शुभ रहेगा।

- Advertisement -ishan

रूप चतुर्दशी (7 नवंबर)

सम्राट पंचांग के अनुसार चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर सुबह 10:48 बजे से 8 नवंबर सुबह 11:28 बजे तक रहेगी। सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार यह तिथि 7 नवंबर सुबह 10:14 बजे से 8 नवंबर सुबह 10:21 बजे तक रहेगी।

दीपदान के लिए सम्राट पंचांग के अनुसार 7 नवंबर को सूर्यास्त के बाद का समय शुभ रहेगा। वहीं सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार शाम 5:35 से रात 7:59 बजे तक दीपदान किया जा सकेगा।

दीपावली (8 नवंबर) – Diwali 2026

कार्तिक अमावस्या तिथि सम्राट पंचांग के अनुसार 8 नवंबर सुबह करीब 11:29 बजे से 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी। सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 8 नवंबर सुबह 10:21 बजे से 9 नवंबर सुबह 11 बजे तक रहेगी।

लक्ष्मी पूजन के लिए सम्राट पंचांग के अनुसार सुबह 8:12 से दोपहर 12:19 बजे, दोपहर 1:42 से शाम 3:04 बजे, शाम 5:49 से रात 10:37 बजे तथा रात 12:43 से सुबह 3:31 बजे तक शुभ समय रहेगा।

वहीं सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार सुबह 11:46 से दोपहर 12:30 बजे, दोपहर 1:35 से शाम 4:30 बजे, शाम 5:34 से रात 7:58 बजे तथा रात 12:36 से 2:53 बजे तक लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा।

गोवर्धन और अन्नकूट पूजा (10 नवंबर)

गोवर्धन पूजा के लिए सम्राट पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे से 10 नवंबर दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इस पंचांग के अनुसार 10 नवंबर को सुबह 6:43 से 8:54 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

वहीं सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर सुबह 11 बजे से 10 नवंबर दोपहर 12:07 बजे तक रहेगी। 

नावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments