Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: नगर परिषद के बाहर जीत का जश्न, 10 निर्दलीयों के...

कुचामन सिटी: नगर परिषद के बाहर जीत का जश्न, 10 निर्दलीयों के समर्थन से जीते महेश रामचंद्रका

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद कुचामन सिटी के सभापति पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका ने जीत दर्ज की।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

महेश रामचंद्रका को कुल 25 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ खान को 20 वोट प्राप्त हुए। भाजपा के पास 15 पार्षद थे, जबकि कांग्रेस के पास 17 पार्षद थे। सभापति चुनाव में भाजपा को 10 निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला, जिससे भाजपा प्रत्याशी महेश रामचंद्रका के पक्ष में कुल 25 वोट पड़े। इस तरह महेश रामचंद्रका ने 5 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

- विज्ञापन -image description

परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया।

जीत के बाद निकाला जुलूस

भाजपा कार्यकर्ता डीजे लेकर नगर परिषद के बाहर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने डीजे की धुन पर नाचते हुए जमकर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और एक-दूसरे को बधाई दी।

- Advertisement -ishan

महेश रामचंद्रका और विजय सिंह चौधरी नगर परिषद में मौजूद रहे, जहां जीत के बाद महेश रामचंद्रका का माला पहनाकर स्वागत किया गया। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए जीत की खुशी मनाई।

कुचामन में भाजपा का सभापति, महेश रामचंद्रका ने आरिफ खान को हराया

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments