Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मारोठ में दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर, 156 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरणों...

कुचामन सिटी: मारोठ में दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर, 156 दिव्यांगजनों का सहायक उपकरणों के लिए चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर-अजमेर, महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी एवं हक की बात प्रेस क्लब नावां प्रथम के संयुक्त तत्वावधान में मारोठ स्थित जैन स्कूल में विशाल दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में 156 दिव्यांगजनों का विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चयन किया गया।

- विज्ञापन -image description

हितेश रारा एवं समाजसेवी मनोज गंगवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य राजस्थान में ऐसे दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाना है, जो पूर्व में किसी कारणवश सहायक उपकरणों के लाभ से वंचित रह गए थे। शिविर में दिव्यांगजनों की जरूरत के अनुसार उपकरणों के लिए चिन्हीकरण किया गया।

इन उपकरणों के लिए हुआ चयन

शिविर में 15 ट्राई साइकिल, 13 व्हीलचेयर, 5 कृत्रिम पैर, 2 कृत्रिम हाथ, 14 कैलिपर्स, 2 शूज, 5 बेल्ट, 4 बैसाखी, 11 बुजुर्ग छड़ी, 7 वॉकर, 70 बीटीआई स्पेशल कान की मशीन, 4 चाय टपरी सामग्री, 1 सिलाई मशीन एवं 3 आटा चक्की सहित अन्य उपकरणों के लिए लाभार्थियों का चयन किया गया।

- Advertisement -ishan

सहयोग करने वालों का किया सम्मान

शिविर में आरके माली टेंट वाले, अमरचंद माली सहित पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों ने दिव्यांगजनों की जरूरत के उपकरणों के चयन में सराहनीय सहयोग किया। जैन स्कूल अध्यक्ष हितेश जैन ने सुरेश मेहरा का 51 किलो की माला पहनाकर तथा सभी भावी सरपंचों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया।

अगले शिविर में होंगे उपकरण वितरित

अजमेर समिति के सुरेश मेहरा एवं संस्था के सुभाष पहाड़िया के अनुसार – कुचामन में 195 तथा मारोठ में 156 दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया गया है। ऑनलाइन पंजीकृत करीब 400 दिव्यांगजनों को भी आगामी शिविर में उपकरण वितरित किए जाएंगे। चयनित लाभार्थियों को जल्द ही सूचना देकर सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कुचामन सिटी: इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, सरदार पटेल की जयंती भी मनाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments