Homeनावां शहरनावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

नावां: सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी में दीपावली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

- विज्ञापन -image description
image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. नावां-मिठड़ी रोड स्थित सेवन डेज स्मार्ट एकेडमी सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

- विज्ञापन -image description

दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विद्यार्थियों ने कागज से सजावटी सामग्री, रंग-बिरंगे दीपक एवं विभिन्न कलाकृतियां तैयार कीं। वहीं रंगों और फूलों से सुंदर रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे विद्यार्थी आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही सेल्फी बोर्ड भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान माता लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के महत्व की जानकारी देते हुए विधिवत पूजन किया गया।

- Advertisement -ishan

विद्यालय के प्रबंध निदेशक लक्की गौड़ एवं प्रधानाचार्य सुरभि दाधीच ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। त्योहारों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं गौरवशाली परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलता है। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस तरह विद्यालय में दीपावली महोत्सव भारतीय संस्कृति, परंपरा और उल्लास की सुंदर झलक के साथ संपन्न हुआ।

नावां: मीठड़ी में सरपंच पद के लिए लोकेन्द्र सिंह ने भरा नामांकन, रैली में उमड़े सैकड़ों ग्रामीण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments