Homeकुचामनसिटीकुचामन नगर परिषद चुनाव में फर्जी वोट डालने की कोशिश, डीडवाना में...

कुचामन नगर परिषद चुनाव में फर्जी वोट डालने की कोशिश, डीडवाना में MLA से धक्का-मुक्की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को कुचामन सिटी में मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चला। देर शाम तक बड़ी संख्या में मतदाता अपने-अपने वार्डों के मतदान केंद्रों पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पूरे मतदान के दौरान पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।

- विज्ञापन -image description
मतदान केंद्र की तस्वीर, बानूड़ा स्कूल।

बानूड़ा स्कूल में फर्जी वोट डालने की कोशिश का मामला

मतदान के दौरान बानूड़ा स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट डालने की कोशिश का मामला सामने आया। बानूड़ा स्कूल में वार्ड नंबर 18, 19, 26 और 27 के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था। यहां बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

इसी दौरान एक व्यक्ति पर फर्जी वोट डालने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद मतदान केंद्र पर कुछ समय के लिए हल्का तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को संभाल लिया गया और अब स्थिति सामान्य है।

- Advertisement -ishan

शहर के बाकी वार्डों में भी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पुलिस प्रशासन की निगरानी में मतदान कराया गया। 

दोपहर 3 बजे तक कुचामन सिटी में 63.90 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका था। वहीं, शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने तक कुचामन सिटी में कुल 76.20 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। मतदान समाप्त होने के बाद अब सभी की निगाहें मतगणना के परिणाम पर टिकी हैं।

दिव्यांग मतदाताओं की मदद को आगे आए वॉलंटियर्स।

50,016 मतदाता, 154 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद

कुचामन सिटी में कुल 50,016 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 25,321 पुरुष, 24,694 महिला तथा 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। आज हुए मतदान में इन मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए नगर परिषद के 45 वार्डों में चुनाव लड़ रहे 154 प्रत्याशियों की किस्मत का निर्धारण किया है।

मतदान पूरा होने के साथ ही प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। अब 14 सितंबर को होने वाली मतगणना के बाद यह साफ होगा कि कुचामन नगर परिषद में किसकी सत्ता आएगी और कौन-कौन से प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

डीडवाना में भी मतदान के दौरान तनावपूर्ण माहौल

वहीं, डीडवाना नगर परिषद में भी मतदान के दौरान एक जगह तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला। विधायक यूनुस खान के साथ धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है। विधायक वार्ड नंबर 11 के बूथ पर अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां धक्का-मुक्की हो गई।

डीडवाना में विधायक के साथ धक्का-मुक्की

विधायक के रिश्तेदारों ने विपक्षी पार्टियों के समर्थकों पर वोटर आईडी छीनने का आरोप लगाया। घटना के बाद विधायक ने पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने और मामले में कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए वोट डालने से इनकार कर दिया।

बाद में प्रशासन के साथ वार्ता हुई, जिसके बाद मामला शांत हुआ और विधायक ने मतदान किया। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को सामान्य किया गया।

कुचामन सिटी में नगर परिषद चुनाव को लेकर वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 23.58% मतदान, Gen Z में दिखा उत्साह

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments