Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में नगर परिषद चुनाव को लेकर वोटिंग जारी, सुबह 10...

कुचामन सिटी में नगर परिषद चुनाव को लेकर वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 23.58% मतदान, Gen Z में दिखा उत्साह

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद चुनाव को लेकर कुचामन सिटी में मतदान का दौर सुबह से जारी है। वयस्क मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के लिए अपने-अपने वार्ड के पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मतदान करने वालों में 85 से 90 वर्ष तक के बुजुर्ग मतदाता भी शामिल हैं, जो उम्र और शारीरिक परेशानियों के बावजूद लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाने पहुंचे।

- विज्ञापन -image description

सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक चलेगा

शहर में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने वार्ड के निर्धारित पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। कुचामन सिटी के 45 वार्डों के लिए कुल 52 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां 154 पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

10 बजे तक कुचामन में 23.58 प्रतिशत मतदान

कुचामन सिटी में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 23.58 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं, डीडवाना नगर परिषद में इसी अवधि में 24.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान प्रतिशत बढ़ने के साथ ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

- Advertisement -ishan

लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह

मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष, जो ठीक से चल-फिर भी नहीं सकते, वे भी व्हीलचेयर या किसी न किसी सहारे से मतदान केंद्र तक पहुंच रहे हैं।

कुचामन सिटी: ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए भी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच बनेगा PTCL T10

60 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर प्राथमिकता दी जा रही है और उन्हें बिना लाइन में लगाए सीधे मतदान के लिए भेजा जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वहीं, कई युवा ऐसे भी हैं, जो 18 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे हैं। Gen Z के युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। पहली बार मतदान करने वाले युवा लोकतंत्र की इस प्रक्रिया में अपनी पूरी रुचि के साथ शामिल हो रहे हैं और उत्साहपूर्वक वोट डालने पहुंच रहे हैं।

सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम, एडिशनल एसपी ने लिया जायजा

कुचामन सिटी के बानूड़ा स्कूल में वार्ड नंबर 18 और 19 के लिए मतदान जारी है। मतदान केंद्र पर पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई है। मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बाहर दो कांस्टेबल भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मतदान केंद्र के अंदर प्रत्येक वार्ड के कमरे के बाहर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इसी बीच एडिशनल एसपी विमल सिंह नेहरा ने बानूड़ा स्कूल स्थित मतदान केंद्र का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कुचामन सिटी के सभी 52 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है।

कुचामन सिटी: साइटिका समेत दर्द और चलने-फिरने की समस्याओं के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर शुरू

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments