Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भाजपा की निकाय चुनाव बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी...

कुचामन सिटी: भाजपा की निकाय चुनाव बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी तैयारियों के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी नगर परिषद के निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं निवर्तमान पार्षदगण उपस्थित रहे।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, निकाय चुनाव की तैयारियों, वार्ड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश एवं जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में देव पटेल, पूर्व सांसद एवं संभाग चुनाव सह-प्रभारी, सुनीता माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष, सावंत शर्मा, जिला प्रभारी संगठन,  मोहन मोरवाल, निकाय प्रभारी, सूरज सोनी, निकाय प्रभारी एवं विजय सिंह पलाड़ा, निकाय समन्वयक मंचासीन रहे।

बैठक में आगामी निकाय चुनाव को लेकर बूथ एवं वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की चुनावी तैयारियों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।

- Advertisement -ishan

इस दौरान बाबूलाल कुमावत, मंडल अध्यक्ष कुचामन शहर, राधेश्याम गट्टानी, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुचामन सिटी, राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुचामन शहर, देवीलाल ददरवाल, जिला महामंत्री, राजेंद्र कुमावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य, सुरेश बंसल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका कुचामन सिटी, बजरंग किरोड़ीवाल, गंगाराम रावरिया, नथमल शर्मा, सुशील कबरा, राजेंद्र सिंह, जसराज, किशन गुर्जर, छीतर कुमावत, भैरूराम कुमावत, भागीरथ कुमावत एवं नरसीराम कुमावत सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्टी के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments