Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए...

कुचामन सिटी: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय कनोई पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नावां उदय सिंह खारिया ने राजीव गांधी को प्रगतिशील सोच वाला नेता एवं नवभारत का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की प्रगति में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेन्द्र सारस्वत ने राजीव गांधी को युवा शक्ति की विभूति बताते हुए कहा कि युवाओं के प्रति उनकी राजनीतिक सोच के चलते 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मताधिकार मिला और राजनीति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई।

- Advertisement -ishan

ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला और युवा कांग्रेसी गजेंद्र कांसोटिया ने भी राजीव गांधी को महान नेता बताते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच ने आधुनिक भारत की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया। विज्ञान-प्रौद्योगिकी, औद्योगिक विकास और दूरसंचार के क्षेत्र में हुई प्रगति को उन्होंने राजीव गांधी की सोच का परिणाम बताया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए देशभक्ति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, पार्षद इकराम भाटी, अयूब तेली, श्यामलाल बागड़ा, पार्षद प्रतिनिधि शंकर मोहनपुरिया, इलियास खान, मोहम्मद नासिर, अयूब तबाक, कानाराम बुनकर, लादूराम डोडवाडिया, सिकंदर खींची, मजीद कुरैशी, सेवादल के इमरान खान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलकांत डोडवाडिया, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मूनाराम महला फौजी, परसराम बुगालिया, शेख नवाब सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नावां: गोविंदी में खदान ढही, 200 फीट खाई में गिरी LNT; चालक की मौत, साथी घायल, 2 ट्रैक्टर और डंपर मलबे में दबे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments