Homeकुचामनसिटीकुचामन में प्राइवेट स्कूल बसों का आतंक, 2 बच्चों को मारी टक्कर,...

कुचामन में प्राइवेट स्कूल बसों का आतंक, 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक गंभीर हालत में जयपुर रेफर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में प्राइवेट स्कूल बस ने साइकिल चला रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी और मौके से बस को भगा लिया। एक बच्चे को काफी गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। उसका अभी इलाज जारी है।

- विज्ञापन -image description

इस गंभीर लापरवाही के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसकी जांच की जा रही है।

- विज्ञापन -image description

रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए यशपाल पुत्र ताराचंद कुमावत निवासी बी.आर. खोखर स्कूल के पास, ने बताया कि दिनांक 23.08.2026 (रविवार) को लगभग शाम 4.00 बजे से 5.00 बजे के बीच उनके चाचा किशोर कुमार का पुत्र विकास (11 वर्ष) और उनके पड़ोसी अशोक मुनावत पुत्र वीर मुनावत (11 वर्ष) बी.आर. खोखर स्कूल के पीछे स्थित मोहल्ले में साइकिल चला रहे थे। उसी दौरान सामने की ओर से LBS Science School, Kuchaman City की स्कूल बस नंबर RJ 37 PA 2157 तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए आई।

स्कूल बस में स्टूडेंट्स की जगह भरी हुई थीं सवारियां

दोनों बच्चों को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार से निकली बस

उन्होंने बताया कि उस दिन रविवार होने के बावजूद उक्त बस में स्कूल के छात्रों के स्थान पर स्थानीय सवारियां बैठी हुई थीं। बस चालक द्वारा बस को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाने के कारण बस ने दोनों बच्चों विकास एवं वीर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए तथा दोनों को काफी चोटें आईं। दुर्घटना में विकास को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे उपचार हेतु जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वीर को भी चोटें आई हैं तथा उसका उपचार करवाया गया है।

- Advertisement -ishan
स्कूल बस

प्राइवेट स्कूल बसों का कमर्शियल वाहन के रूप में प्रयोग

गली-मोहल्लों से होकर ले जा रहे बसें

स्कूल की छुट्टी के दिन प्राइवेट स्कूलों की बसें सड़कों पर दौड़ती हुई दिखाई देती हैं। इस दौरान वे सवारियां लाती-ले जाती हैं। बसों का प्रयोग कमर्शियल वाहन के रूप में होता है, जिसका कोई परमिट नहीं होता। ये लोग पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए गली-मोहल्लों से होकर निकलते हैं। यह दुर्घटना हुई है, जो गंभीर जांच का विषय है। स्कूल प्रशासन के ऊपर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि बस नंबर RJ 37 PA 2157 के चालक एवं LBS Science School, Kuchaman City से संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

साथ ही बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, बस के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाए तथा रविवार को बस में स्थानीय सवारियां बैठाने के संबंध में भी जांच की जाए।

पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जयराम द्वारा की जा रही है।

वाहन नंबर RJ37PA2157 के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार – इसकी फिटनेस 18 सितंबर 2018, इंश्योरेंस 2 अगस्त 2020, PUCC 12 अगस्त 2020 और परमिट 26 दिसंबर 2022 को समाप्त हो चुके हैं। बस स्कूल के नाम पर रजिस्टर्ड है। दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के बाद भी यह बस सड़कों पर दौड़ रही है।

कुचामन में दुकानदार द्वारा ₹1 ज्यादा वसूलने पर लगा 5 हजार का जुर्माना, विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्रवाई

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments