Monday, July 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भाजपा शहर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों...

कुचामन सिटी: भाजपा शहर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात के कुचामन शहर मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक आज प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी (रांदड़) के मार्गदर्शन में मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री डॉ. देवीलाल दादरवाल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।

- विज्ञापन -image description

बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग तथा सरल ऐप पर समयबद्ध रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने एवं डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. देवीलाल दादरवाल ने कहा कि सक्रिय, प्रशिक्षित एवं जनसंपर्क में दक्ष कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। संगठन की वास्तविक मजबूती सक्रिय मंडल, सशक्त शक्ति केंद्र एवं मजबूत बूथ से ही सुनिश्चित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित संगठनात्मक बैठकों, बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल प्रशिक्षण अभियान तथा सरल ऐप के प्रभावी उपयोग के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक आयोजित करने का आग्रह किया।

- Advertisement -ishan

बैठक में मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, किशन गुर्जर, नथमल शर्मा, मंत्री मनोज स्नेही, श्याम चंदेलिया, राजेन्द्र साहनेल, मुकेश आयथान, नरेश कुमावत, रमेश चावला, शक्ति केंद्र संयोजक सुरेश सिखवाल, तुलसीराम कुमावत, नरसीलाल कुमावत, भागीरथ कुमावत सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

कुचामन में 9 जुलाई को होगा कांग्रेस का विशाल छात्र युवा सम्मेलन, महेंद्र चौधरी ने किया पोस्टर विमोचन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!