Monday, July 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: श्री मज्जिनेंद्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ का...

कुचामन सिटी: श्री मज्जिनेंद्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन, मूलनायक भगवान एवं श्रीजी विराजमान

रसाल जैन मंदिर में 6 जुलाई को वेदी एवं शिखर निष्ठापन, महावीर इंटरनेशनल ने सेवा पखवाड़े में कराया प्रभुजनों को स्नेहपूर्ण भोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित श्री मज्जिनेंद्र भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धर्ममय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

दो दिवसीय आयोजन के द्वितीय दिवस मंदिरजी में मुख्य एवं नवनिर्मित वेदियों में मूलनायक भगवान एवं श्रीजी विराजमान करने का भव्य एवं दिव्य कार्य ऐलक क्षीरसागर महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम सभी विधि-विधानों के अनुसार प्रतिष्ठाचार्य अमित भैयाजी (इंदौर) एवं अमित शास्त्री (जबलपुर) के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

मूलनायक भगवान विराजमान करने के पुण्यार्जक

मुख्य वेदी पर मूलनायक आदिनाथ भगवान विराजमान करने का सौभाग्य गुणमाला देवी, कैलाशचंद, निर्मलकुमार, अमितकुमार, सुमितकुमार एवं अरिहंत पांड्या परिवार को प्राप्त हुआ।

- Advertisement -ishan

चार नवनिर्मित वेदियों में महावीर भगवान की नवीन वेदी का निर्माण एवं मूलनायक भगवान विराजमान करने का सौभाग्य सुशीला देवी, दिलीपकुमार सेठी परिवार (ईटानगर निवासी, कुचामन प्रवासी) को प्राप्त हुआ। चन्द्रप्रभु भगवान की नवीन वेदी का निर्माण एवं मूलनायक भगवान विराजमान करने का सौभाग्य रामेश्वरलाल, सुशीलकुमार, प्रवीणकुमार, नवीनकुमार गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ।

पद्मप्रभु भगवान की नवीन वेदी का निर्माण एवं मूलनायक भगवान विराजमान करने का सौभाग्य  सुशीला देवी, अशोककुमार पाटनी, आरके मार्बल्स परिवार, किशनगढ़ को प्राप्त हुआ। पार्श्वनाथ भगवान की नवीन वेदी का निर्माण एवं मूलनायक भगवान विराजमान करने का सौभाग्य विनोदकुमार, सुमितकुमार, विपुलकुमार वर्धन गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ।

सभी वेदियों पर मूलनायक भगवान विराजमान होने के बाद श्रीजी विराजमान का कार्य पुण्यार्जक परिवारों द्वारा भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात वेदियों पर शिखर कलश, छत्र, चंवर एवं भामंडल स्थापित करने का कार्य भी उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का समापन सुप्रसिद्ध भजन गायक केशव भैया एवं पार्टी, भोपाल द्वारा संध्याकालीन संगीतमय भक्तामर महाआरती के साथ हुआ। अंत में श्री दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

रसाल दिगंबर जैन मंदिर में वेदी एवं शिखर निष्ठापन 6 जुलाई को

कुचामन सिटी के निकटवर्ती रसाल स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में मंदिर जीर्णोद्धार के अंतर्गत वेदी एवं शिखर निष्ठापन समारोह सोमवार, 6 जुलाई को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में पंडित अमित शास्त्री (जबलपुर) के सानिध्य में प्रातः 7 बजे कलशाभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं याग मंडल विधान का आयोजन होगा। इसके पश्चात अस्थायी वेदी पर मूलनायक भगवान सुपार्श्वनाथ की विधि-विधानपूर्वक प्रतिष्ठा की जाएगी।

समिति के अशोक अजमेरा ने बताया कि रसाल ग्राम जैन समाज के लिए अत्यंत गौरव का विषय है, क्योंकि यह समाधिस्थ मुनि शरद पूर्णिमा सागर महाराज की जन्मस्थली है। उन्हीं की प्रेरणा से लगभग 400 वर्ष प्राचीन एवं अतिशयकारी इस जिनालय का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुचामन की पुरानी धान मंडी जैन मंदिर तथा महावीर मंदिर, डीडवाना रोड से रसाल आने-जाने की विशेष व्यवस्था की गई है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

महावीर इंटरनेशनल के सेवा पखवाड़े के पांचवें दिन प्रभुजनों को कराया स्नेहपूर्ण भोजन

महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 1 से 14 जुलाई तक आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को पांचवें दिन महावीर इंटरनेशनल वीरा धरा, कुचामन सिटी द्वारा “अपना घर” में निवासरत बेसहारा, लाचार, बीमार एवं असहाय प्रभुजनों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया।

यह सेवा कार्य उप प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार सेन वर्मा (नावां) के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में उनकी धर्मपत्नी वीरा इंदु सेन वर्मा एवं परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने प्रभुजनों की सेवा कर मानवता, करुणा एवं सेवा भावना का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम में वीर अध्यक्ष रामावतार गोयल, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर सम्पत बगड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर बलराम प्रधान, महेन्द्र कुमार सेन वर्मा, वीरा इंदु सेन वर्मा, राजेन्द्र-मधुबाला, महावीर-शकुन्तला, मुन्नी देवी गोठड़िया, मनोज-पूजा, राजेश-स्नेह एवं हेमलता सहित अनेक सदस्यों ने सेवाभाव से सहयोग प्रदान किया।

संस्था की अध्यक्ष वीरा सरोज पाटनी एवं सचिव शारदा वर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य “सबकी सेवा, सबको प्यार – जियो और जीने दो” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने सेवा कार्यों में सभी के निरंतर सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

कुचामन में 9 जुलाई को होगा कांग्रेस का विशाल छात्र युवा सम्मेलन, महेंद्र चौधरी ने किया पोस्टर विमोचन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!