Friday, June 5, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हिंदू युवा वाहिनी ने योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस सेवा कार्यों...

कुचामन सिटी: हिंदू युवा वाहिनी ने योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. हिंदू युवा वाहिनी द्वारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं हिंदू युवा वाहिनी के संरक्षक योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस कच्ची बस्ती के बच्चों के बीच फल एवं बिस्किट वितरित कर उत्साहपूर्वक मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कुल्डिया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कच्ची बस्ती के बच्चों को फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता एवं जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए पूरे उत्साह और उमंग के साथ जन्मदिवस समारोह मनाया।

- विज्ञापन -image description

बच्चों को दिए संस्कार और गौसेवा के संदेश

नगर अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मोत्सव मनाया। वहीं जिला महामंत्री अनिल काला ने बच्चों को प्रतिदिन मंदिर जाने, अच्छे संस्कार अपनाने तथा गौसेवा के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल कुल्डिया, जिला महामंत्री अनिल काला, नगर अध्यक्ष रूप सिंह राजपुरोहित, नवल कुमावत (नेमजी स्वीट्स), बलवीर डोडवाडिया, अर्जुन नायक, ओम प्रकाश स्वामी, केपी सिंह, हेमंत स्वामी, विकास सोनी, मोनू राणा, योगेश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन पुलिस की कार्रवाई: महिला समेत दो आरोपी एमडीएमए के साथ गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!