Homeक्राइम न्यूजडीडवाना-कुचामन पुलिस की कार्रवाई: महिला समेत दो आरोपी एमडीएमए के साथ गिरफ्तार

डीडवाना-कुचामन पुलिस की कार्रवाई: महिला समेत दो आरोपी एमडीएमए के साथ गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना जसवंतगढ़ ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 2.47 ग्राम एमडीएमए (एमडी ड्रग) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारेलाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा तथा वृताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी जसवंतगढ़ राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

युवक और महिला के पास से मिला 2.47 ग्राम एमडीएमए

पुलिस के अनुसार – 3 जून 2026 को हेड कांस्टेबल पवन कुमार मय जाप्ता द्वारा कसुम्बी पुलिया के पास सरहद जसवंतगढ़ में एक संदिग्ध स्विफ्ट कार (आरजे 44 सीए 3786) को रुकवाकर जांच की गई।

कार में सवार एक युवक और महिला के पास अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी राजेश कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 2.47 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी समीर खान (34) निवासी चूरू एवं आमना (32) निवासी चूरू को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया।

मामले में पुलिस थाना जसवंतगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी बरड़वा महेन्द्र सिंह पालावत कर रहे हैं।

कुचामन सिटी: विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments