Friday, June 5, 2026
Homeनावां शहरनावां: पटवारी से मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, 8...

नावां: पटवारी से मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, 8 जून से आंदोलन की चेतावनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: हल्का पटवारी चौसला के साथ राजस्व कार्य के दौरान मारपीट एवं राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में राजस्थान पटवार संघ उपशाखा नावा ने जिला कलक्टर डीडवाना-कुचामन को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

- विज्ञापन -image description
image description

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून से सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन शुरू किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

पटवार संघ के अनुसार हल्का पटवारी चौसला मुकेश चौधरी राजस्व ग्राम चौसला में सहमति विभाजन प्रस्ताव तैयार करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान खातेदारों को समझाइश देने के समय कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की तथा राजकार्य में बाधा उत्पन्न की।

यह है पूरा मामला 

पटवारी मुकेश चौधरी द्वारा पुलिस थाना नावा शहर में दी गई रिपोर्ट के अनुसार –  सह खातेदार पुष्पा देवी के रिश्तेदार मोहनलाल पुत्र सुवाराम बागड़वा, मंगलचंद पुत्र सुवाराम बागड़वा, दीक्षित उर्फ रोहित पुत्र मोहनलाल, विक्रम उर्फ विक्की पुत्र मोहनलाल, प्रशांत पुत्र मंगलचंद निवासी त्योदा तहसील सांभर तथा राजूराम पुत्र कानाराम निठारवाल निवासी बिड़की ढाणी सार्दुलपुरा तहसील फुलेरा ने मौके पर उनके साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

- Advertisement -ishan

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना नावा शहर में  मामला दर्ज किया गया है तथा जांच शुरू की गई है।

असुरक्षित महसूस कर रहे राजस्व कार्मिक

पटवार संघ ने ज्ञापन में कहा है कि घटना के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। फील्ड में कार्यरत राजस्व कार्मिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

संघ ने जिला प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो 8 जून 2026 से पटवार संघ सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन करेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

नावां: गोविंदी टोल हाईवे के पास खींवसर विधायक की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!